आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसे में अवर अभियंता के दोनों पैर कट गए। बताया गया है कि वे डाउन ट्रैक पर पैदल चल रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया।  सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सैंया पहुंचाया, जहां से उन्हें एसएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।


रेलवे के एफएमआई विभाग में मनोज सैनी अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया है कि शाम करीब 5:30 बजे जाजऊ रेलवे स्टेशन के पास ब्लॉक लेकर मशीन से काम किया जा रहा था। इस दौरान मनोज सैनी सैंया कस्बे के अंडरपास के पास मशीन से नीचे उतरकर डाउन ट्रैक पर पैदल चल रहे थे।

इसी दौरान भाड़ई की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उनके दोनों पैर धड़ से अलग हो गए। ट्रैक के पास काम कर रहे अन्य रेल कर्मचारियों ने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायल मनोज सैनी को सीएचसी सैंया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एसएन अस्पताल, आगरा के लिए रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *