कन्नौज में कोतवाली से महज 20 मीटर की दूरी पर कांग्रेस नेता ने 36 साल के वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस नेता ने पिस्टल से चार राउंड फायर किए। इसके बाद मौके से भाग गया।
.
सूचना मिलते ही छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय अस्पताल पहुंचीं। वकील का शव देखकर वह फफककर रो पड़ीं। मामला छिबरामऊ का दिवाली की शाम करीब 7 बजे का है।
देखिए 2 तस्वीरें…

अस्पताल में शव देखकर बीजेपी विधायक अर्चना पांडेय फूट-फूटकर रोने लगीं।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंची।
अब जानिए पूरा मामला
मृतक की पहचान ककराई मोहल्ला में रहने वाले अनुज कुमार चतुर्वेदी पुत्र गणेश शंकर चतुर्वेदी के रूप में हुई है। गोली मारने का आरोप कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित पर है।
चचेरे भाई को थप्पड़ मारने को लेकर हुआ झगड़ा
बताया गया है वकील अनुज चतुर्वेदी के चचेरे भाई बसंत को राजनीतिक रंजिश के चलते अमोल दीक्षित ने थप्पड़ मार दिया था। बसंत ने घर आकर यह बात अनुज को बताई थी।
इसके बाद अनुज अपने चचेरे भाई को लेकर अमोल के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने अमोल से बसंत को थप्पड़ मारने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

अनुज का सिर पकड़कर घर की महिलाएं रोती रहीं।
कहासुनी के दौरान अमोल दीक्षित ने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद उसने अनुज चतुर्वेदी पर एक के बाद एक 4 गोलियां चला दीं।
गोली लगने से अनुज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच ओल मौके से भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे और सीओ मयंक मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल वकील को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों से पूछताछ करते हुए पुलिस अधिकारी।
अस्पताल पहुंचीं भाजपा विधायक, शव देखकर रो पड़ीं
घटना की जानकारी मिलने पर छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय भी अस्पताल पहुंचीं। अनुज चतुर्वेदी का शव देखकर वह फफककर रो पड़ीं।
विधायक ने बताया कि उन्होंने किसी काम से कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे को फोन किया था। इसी दौरान कोतवाल ने उन्हें घटना के बारे में बताया।
बताया गया कि मृतक अधिवक्ता के चाचा रवि विधायक के ड्राइवर हैं। उनके बीच पारिवारिक संबंध हैं। इसी वजह से विधायक का परिवार से करीबी रिश्ता रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. शाकिर ने बताया कि अमोल दीक्षित जिला महासचिव हैं। उन्हें छिबरामऊ में फायरिंग की जानकारी मिली है, लेकिन घटना की पूरी जानकारी अभी नहीं है।

यह वकील वकील अनुज चतुर्वेदी हैं, जिनकी कांग्रेस नेता ने गोली मारकर हत्या कर दी।
———————
ये खबर भी पढ़ें…
यूपी में दिवाली- आसमान में जीवंत हो उठी रामायण, राधावल्लभ मंदिर में बिछी चौसर; 2027 दीयों से अखिलेश की तस्वीर बनाई

देशभर में आज दिवाली मनाई जा रही है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में स्नान के बाद 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। देर रात यहां के रामघाट पर आसमान में रामायण जीवंत हो उठी। अंधेरे आसमान में 500 ड्रोन ने ऐसी रोशनी बिखेरी कि लोग मंत्रमुग्ध होकर देखते रह गए। पढ़िए पूरी खबर…
