दिवाली पर पुलिस ने सुरक्षा के साथ ही यातायात प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बुधवार से अलग-अलग मार्ग पर डायवर्जन रहेगा। बाजारों में 3-4 पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। ड्यूटी पॉइंट पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

डीसीपी यातायात ज्ञानेंद्र ने बताया कि किसी तरह की समस्या के लिए यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर कॉल किया जा सकता है। एडीसीपी, एसीपी और टीआई भ्रमणशील रहेंगे। जाम की समस्या होने पर मौके पर पहुंचेंगे। 11 नवंबर तक डायवर्जन लागू रहेगा।

-शाहगंज बाजार- डबल फाटक रूई की मंडी, तहसील चौराहा, सीओडी तिराहा, पंचकुइयां चौराहा, स्पीड कलर लैब से कोई 3-4 पहिया वाहन शाहगंज बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन डबल फाटक से नगला छउआ, तहसील से पंचकुइयां, कोठी मीना बाजार, साकेत कॉलोनी होकर जाएंगे।

-पृथ्वीनाथ फाटक तिराहा से आवश्यकता होने पर वाहनों का डायवर्जन शंकरगढ़ की पुलिया से रामनगर पुलिया की ओर किया जाएगा। . तहसील सदर, कोठी मीना बाजार, जीआईसी ग्राउंड और बारहखंभा फाटक के निकट रेलवे के खाली परिसर में वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।

एमजी रोड के स्पीड कलर लैब से दीवानी चौराहा तक

– सूरसदन से भगवान टॉकीज चौराहा तक आवागमन करने वाली इलेक्ट्रिक सिटी बसें सूरसदन तिराहे से वजीरपुरा, पालीवाल पार्क गेट से विजय नगर पुलिस चौकी होते हुए सुल्तानगंज की पुलिया से भगवान टॉकीज चौराहा की ओर जाएंगी।

-सूरसदन से दीवानी गोल चक्कर के मध्य वाहनों का आवागमन रोक-रोक कर कराया जाएगा। सड़क किनारे किसी भी दशा में वाहन को पार्क नहीं होने दिया जाएगा। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।

पार्किंग . नगर निगम, सूरसदन, संजय प्लेस की विभिन्न पार्किंग।

पुराने शहर में व्यवस्था

.सुभाष बाजार पुलिस चौकी/चिम्मन पूरी तिराहा, मदीना होटल तिराहा से सुभाष बाजार होकर लोहारगली, रावतपाड़ा, सेठ गली, जौहरी बाजार, नमक की मंडी होकर फव्वारा चौराहा के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त बाजार क्षेत्र में आने वाले लोग अपने वाहनों को फोर्ट स्टेशन पार्किंग में पार्क करने के पश्चात पैदल आवागमन कर सकेंगे।

तीन पहिया/चार पहिया वाहन चिम्मनपूरी, पीपल मंडी/दरेसी नंबर-1, काला महल से गुदड़ी मंसूर खां, कश्मीरी बाजार, फव्वारा, धूलिया गंज, गुदड़ी मंसूर खां, काला महल चौराहा, चर्च गेट, गुड़ की मंडी, फुलट्टी, छिली ईंट, घटिया आजम खां को जा सकेंगे।

इन बाजार में नहीं चलेंगे आटो-ई रिक्शा

.चिम्मन पुरी तिराहा, लोहार गली, रावतपाड़ा, नमक की मंडी, सेठ गली, किनारी बाजार, कसेरठ बाजार, फव्वारा, कश्मीरी बाजार, फुलट्टी तिराहे से सेब का बाजार, कश्मीरी बाजार व फव्वारा के बीच, हींग की मंडी (पाकीजा होटल) से दवा मार्केट कोतवाली के मध्य।

 



Source link