{“_id”:”6aef6453386cc7a409039c50″,”slug”:”two-youths-died-in-road-accident-in-mainpuri-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिवाली पर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पुल पर पत्थर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; परिजनों में मची चीखपुकार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

युवकों का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में फैजपुर के पास अरिंद नदी पर निर्माणाधीन पुल पर एक बाइक पत्थर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला रढ़ा निवासी शिवम कुमार (18) पुत्र प्रेमपाल और आशीष कुमार उर्फ आशू (20) पुत्र विमलेश कुमार शनिवार को बाइक से अपने गांव से कुरावली जा रहे थे। फैजपुर के पास अरिंद नदी पर निर्माणाधीन पुल पर पहुंचने के दौरान दोनों युवक अस्थायी रास्ते से जाने के बजाय सीधे पुल की ओर चले गए।
इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी गोधना पहुंचाया। जहां पर आशीष कुमार की मौत हो गई। वहीं चिकित्सकों ने शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर आगरा जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। एक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दूसरे युवक की आगरा ले जाते समय मौत हो गई, उसके शव को लेकर परिजन वापस आ रहे हैं। -अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण

