Diwali 2026: Perform special rituals for happiness and prosperity

दिवाली 2026
– फोटो : अमर उजाला

प्रकाश, समृद्धि और शुभ संकल्पों का पर्व दीपावली रविवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों की राय है कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन से अंधकार मिटाकर सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाने का पावन अवसर है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व माता महालक्ष्मी एवं गणेश का विधि-विधान से पूजन करने पर विशेष फलदायी माना गया है।


इस पावन अवसर पर घर की स्वच्छता, मन की पवित्रता और शुभ संकल्पों का विशेष महत्व है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित पीएन द्विवेदी का कहना है कि दीपावली के दिन प्रदोष काल में शुभ मुहूर्त के अनुसार लक्ष्मी-गणेश पूजन करना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्वलित करें तथा जरूरतमंदों की सहायता कर पर्व की खुशियां बांटें।

उन्होंने बताया कि ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता के साथ मनुष्य के अच्छे कर्म, सकारात्मक सोच और पुरुषार्थ भी जीवन की उन्नति के महत्वपूर्ण आधार हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार ने बताया कि द्विवेदी अमावस्या तिथि रविवार को सुबह 11 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगी और सोमवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। दीपावली का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। सोमवार को स्नान दान की सोमवती अमावस्या रहेगी।



Source link