Jalaun News:घर में बैठा रहा साजिशकर्ता, पिता की चैट ने खोल दिया हत्या का राज – Conspirator

= पुलिस को गुमराह करता रहा इंद्रजीत, एक मैसेज ने खोल दी पोल = खुद घर पर रहा, पिता संभालता रहा सुपारी और भुगतान का हिसाब संवाद न्यूज एजेंसी उरई। कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या की साजिश में मुख्य आरोपी इंद्रजीत यादव ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को मामले से दूर रखने की कोशिश की थी। उसे भरोसा था कि पुलिस का शक उस पर नहीं जाएगा, क्योंकि हत्या से पहले और बाद में रुपये के लेनदेन समेत अन्य बातचीत उसका पिता अजय यादव मोबाइल पर कर रहा था। इंद्रजीत खुद कानपुर स्थित अपने घर पर ही रुका रहा, जबकि साजिश से जुड़े संपर्कों की जिम्मेदारी पिता संभाल रहा था।…




Source