अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य व्यक्ति के आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और करियर के कारक माने जाते हैं. यही वजह है कि सूर्य की राशि और नक्षत्र में होने वाले बदलाव को ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. दिसंबर 2026 में सूर्य देव तीन बार अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. इन बदलावों का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार दिसंबर में होने वाले सूर्य के तीन नक्षत्र गोचर पांच राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी साबित हो सकते हैं. इन राशियों के जातकों को नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं.

3 दिसंबर को सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

अयोध्या के विद्वान सीताराम दास ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक सूर्य देव 3 दिसंबर को ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 16 दिसंबर को उनका गोचर अनुराधा नक्षत्र में होगा. वहीं, महीने के अंतिम चरण में 29 दिसंबर को सूर्य पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. एक ही महीने में सूर्य के तीन नक्षत्र परिवर्तन को महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना माना जा रहा है. जिसका प्रभाव कुछ राशि के जातक के लिए सकारात्मक रहेगा तो कुछ राशि के जातक के लिए नकारात्मक रहेगी ऐसी स्थिति में चलिए जानते हैं किस राशि के जातक की किस्मत बदलने वाली है.

ये भी पढ़ें: संभल जिला अस्पताल के IPHL लैब में मरीजों को 86 तरह की जांच बिल्कुल फ्री, मरीजों को मिल रही राहत

वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण से अनुकूल रह सकता है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिल सकती है.नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.वहीं, व्यापार से जुड़े जातकों को नए संपर्कों के माध्यम से लाभ मिल सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन विशेष महत्व रखने वाला है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है.नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है. लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार कर रहे थे, वह आपको मिल सकता है. अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त होने के संकेत हैं.

कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन धन और करियर के लिहाज से सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है.आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं और लंबे समय से अटके हुए आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं.आपकी बातचीत करने की कला और निर्णय लेने की क्षमता कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों से आगे रख सकती है.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. नौकरी और कारोबार में किए गए प्रयास सफल होने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना हो सकती है. नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. सरकारी कामकाज में लंबे समय से आ रही रुकावटें दूर होने की उम्मीद है. आर्थिक मामलों में भी परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं और आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना सुख-सुविधाओं और आर्थिक मजबूती के लिहाज से अच्छा रह सकता है. सूर्य के तीन नक्षत्र परिवर्तनों का सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिल सकता है. परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं. लंबे समय से मकान या वाहन खरीदने का सपना देख रहे जातक इस दिशा में योजना बना सकते हैं.



Source link

अभी अभी की खबरें