{“_id”:”6b025c2ef9c64b4744055d27″,”slug”:”mathura-wedding-brother-in-law-gifts-1-crore-currency-garlands-to-two-grooms-at-ghurchari-ceremony-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दूल्हों पर लुटाया प्यार: जीजा ने घुड़चढ़ी के दौरान पहनाई एक-एक करोड़ रुपये की माला, घराती-बराती देखकर सब हैरान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Mathura Wedding
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला फौदा में शनिवार को घुड़चढ़ी के दौरान जीजा ने अपने रिश्तेदारों पर प्यार लुटाया। जीजा ने दोनों दूल्हों को 100-100 फीट लंबी 500-500 रुपये के नोटों की माला पहनाई।
ये नजारा देख गांव के महिला और पुरुषों के अलावा अन्य रिश्तेदार भी दंग रह गए। गांव नगला फौदा निवासी ठाकुर योगेन्द्र सिंह व कुशलपाल के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को गांव में घुड़चढ़ी निकाली गई।
प्रशांत व कान्हा राघव की शादी गोर्वधन के एक मैरिज होम में गांव मुडसेरस निवासी युवतियों के साथ होनी है। दोनों दूल्हों की घुड़चढ़ी के दौरान जीजा योगेश कुमार ठाकुर निवासी गांव नंदोली कामा राजस्थान ने अपने दूल्हों को खास तोहफा देने का फैसला किया।

