संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Sun, 13 Sep 2026 10:11 AM IST

आगरा में एक युवक कार में बेसुध मिला। उसके दोनों हाथों की नस कटी हुई थी। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Young man found in car veins in both wrists severed

कार में बेहोश मिला युवक।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा के सिकंदरा के सुनारी चौराहे के पास कार में बेसुध मिले युवक की पुलिस की तत्परता से जान बच गई। गश्त के दौरान प्राक्षी टावर चौकी इंचार्ज कपिल कुमार की नजर कार पर पड़ी। अंदर युवक के दोनों हाथों से खून बह रहा था। 


पुलिस ने शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। कार से ब्लेड और सुसाइड नोट मिला है। आधार कार्ड से युवक की पहचान किरावली निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। पुलिस की सूझबूझ से समय रहते युवक को उपचार मिल सका।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *