देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा के पास शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका 14 वर्षीय भतीजा घायल हो गया। दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

.

बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव निवासी मन्नू यादव (25) के रूप में हुई है। घायल विक्की यादव (14) उसके भाई रामप्रकाश यादव का बेटा है। परिजनों के मुताबिक, मन्नू अपने भतीजे विक्की के साथ देवरिया मुख्यालय में खरीदारी करने आया था। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सोंदा के पास पीछे से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

हादसे की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मन्नू को मृत घोषित कर दिया। विक्की को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link