नई मंडी में देर रात हंगामा, मारपीट के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा।

बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में नई मंडी के पास बुधवार देर रात हंगामा हो गया। यहां मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मंडी परिसर से शुरू हुआ विवाद सड़क पर आ गया और दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प से काफी देर तक अफ

.

लोगों ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात करीब 10 बजे हुई। नई मंडी परिसर में किसी बात पर दो समूहों में कहासुनी हुई थी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों और लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। सड़क के बीचों-बीच हुई इस मारपीट को देखकर राहगीर डर गए।

मंडी से सड़क तक पहुंचा विवाद, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट।

मंडी से सड़क तक पहुंचा विवाद, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट।

वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क पर हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया और भीड़ को हटाया।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। हालांकि, झगड़े की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया

मामले को गंभीर मानते हुए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने कहा कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच हो रही है और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें