Navodaya Vidyalaya Entrance Exam 2026 in Unnao: उन्नाव में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, परीक्षार्थियों के आवागमन तथा आवश्यक सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए परीक्षा नकल विहीन और पारदर्शी कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में बैठक ले रहे थे।
