बहराइच के नानपारा में एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय जंगली की मौत हो गई। उसे शौच से लौटते समय एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जंगली अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था और उसके आठ नाबालिग बच्चे हैं।
.
यह घटना 5 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मथुरा सिसवारा गांव के पास नहर पर हुई। जंगली पुत्र छंगा को गंभीर हालत में नानपारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे बहराइच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, बाइक सवार संजीत पुत्र मोल्हे (करीब 22 वर्ष, निवासी जमुनहा) नशे में था। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। जंगली की पत्नी की एक महीने पहले आठवें बच्चे को जन्म देते समय मौत हो गई थी। अब आठों बच्चे अनाथ हो गए हैं, जिससे उनके पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
