लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 27 नवंबर से दो दिवसीय बलरामपुर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 27 और 28 नवंबर को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:30 बजे तुलसीपुर पहुंचेंगे। इसके पांच मिनट बाद, दोपहर 1:35 बजे वह देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे।
ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे से 6 बजे तक श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान मुख्यमंत्री महंत महेंद्र नाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
28 नवंबर सुबह मंदिर से रवाना होंगे CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर की सुबह 8:30 बजे देवीपाटन मंदिर से रवाना होंगे। दो दिवसीय दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थाएं संभाली जाएंगी।
ऐप डाउनलोड करें
