मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक निजी क्लीनिक में डिलीवरी के दौरान 37 साल की महिला शबाना और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने क्लीनिक के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू क
.
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। करीब एक घटं के हंगामे के बाद महिला और बच्चे का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
देखिए घटना की तस्वीरें…

डिलीवरी के लिए अस्पतला लाई गई थी शबाना। जिसकी प्रसव के दौरान मौत हो गई।

शबाना की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

पति शहजाद ने डॉक्टर पर आरोप लापरवाही का आरोप लगाया।
अब जानिए पूरा मामला…
इस्लामनगर मोहल्ले के रहने वाले शहजाद दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार पत्नी शबाना, तीन बच्चे जिनमें 2 बेटियां और एक बेटा है और मां जरीना है।
शुक्रवार देर रात पत्नी शबाना को डिलीवरी का दर्द होने पर परिजनों ने स्याना कोतवाली रोड स्थित हापुड़ बस स्टैंड के पास एक निजी क्लीनिक में एडमिट कराया था। रात करीब 12 बजे प्रसव के दौरान शबाना और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई।
परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पति शहजाद और परिवार के अन्य सदस्यों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन का आरोप है कि डॉक्टर ने शबाना के ऑपरेशन की बात कही थी लेकिन, समय से ऑपरेशन किया नहीं गया। जिसके चलते शबाना की मौत हो गई।
परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल के बाहर हंगमा शुरू कर दिया। शनिवार सुबह करीब मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी एक्शन लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

