महोबा में पुलिस लाइन के पास निर्माणाधीन कचहरी परिसर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 18 साल के युवक का शव फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोगों ने उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ज

.

गुजरात से मजदूरी कर हाल में लौटा था कृष्णा

चांदो गांव निवासी कृष्णा पाल, संतराम पाल का बेटा था। परिवार के मुताबिक, कृष्णा हाल ही में गुजरात से मजदूरी करके लौटा था। उसकी मां रनिया निर्माणाधीन कचहरी परिसर में मजदूरी करती है। कृष्णा वहीं अपनी मां के पास रुका हुआ था। उसकी बहन मुनिया भी इसी जगह दिहाड़ी मजदूरी करती है।

खाना बना रही थी मां, बाहर निकली तो लटका मिला बेटा

मां रनिया ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह बेटे के लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान कृष्णा ने बाहर जाने की बात कही। कुछ देर बाद जब वह रोटी बनाकर बाहर निकली तो उसने निर्माणाधीन कचहरी परिसर में कृष्णा को फंदे पर लटका देखा।

मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युवक को नीचे उतारा और जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए।

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

जिला अस्पताल में डॉक्टर अमित राजपूत ने जांच के बाद कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

कृष्णा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें