फतेहपुर में उस रात जो हुआ, उसने किसी फिल्म की खौफनाक पटकथा को भी पीछे छोड़ दिया। जिस मायके की दहलीज को एक बेटी अपनी सुरक्षा का अंतिम ठिकाना मानती थी। वहीं मौत बनकर आए पति ने धारदार हथियारों से जो तांडव किया, उसे देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए।
जिंदा या मुर्दा ले जाने की धमकी के साथ घर में घुसे पति और उसके साथियों ने बर्बरता से महिला पर जानलेवा हमला किया। उसने रिश्तों के सारे पवित्र बंधनों को तार-तार कर दिया। पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की जो पटकथा लिखी। उसने पूरे मोहल्ले को दहला कर रख दिया है।
