कोंच। समेकित शिक्षा के तहत कोंच और जालौन विकासखंड के सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 28 सितंबर से दो अक्तूबर तक हुआ। इसमें शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, उनकी शैक्षिक जरूरतों और क्षमता के अनुरूप शिक्षण की जानकारी दी गई।

साइन लैंग्वेज, ब्रेल लिपि, सहायक उपकरणों के उपयोग और गतिविधि आधारित शिक्षण का अभ्यास कराया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवदीन चौधरी ने कहा कि प्रत्येक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे को उसकी क्षमता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना विभाग की प्राथमिकता है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत ने कहा कि बच्चों को मुख्यधारा से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक प्रशिक्षण में मिली जानकारी का विद्यालय स्तर पर उपयोग करें।

जिला समन्वयक सामुदायिका सहभागिता अमित कुमार ने भी प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर जगत सिंह पाल, ब्रह्मानंद राजपूत, नीरज पांचाल, संदीप दीक्षित और कपूरी देवी ने विभिन्न गतिविधियों से प्रशिक्षण को रोचक बनाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *