Fake Drug Suspicions: Investigation Stalls as Pharma Companies Fail to Submit Reports

दवाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलपुरा के धनौली और टेढ़ी बगिया में मिली अवैध दवाओं की जांच अटक गई है। कंपनियों ने भी इनकी रिपोर्ट नहीं भेजी है। ऐसे में औषधि विभाग ने लैब प्रभारी और संबंधित कंपनियों को दोबारा से रिमाइंडर भेजा है।


धनौली में 29 सितंबर को अवैध गोदाम में पांच करोड़ रुपये की दवाएं बरामद की थीं। इसके पांच दिन बाद ही यमुनापार के टेढ़ी बगिया के नाले और झाड़ियों में दवाएं बरामद हुईं। इसी कंपनी की भरतपुर के कुएं में भी दवाएं बरामद हुई थीं। ये सभी देश-विदेश की पांच नामी कंपनियों की थीं। इनमें एंटीबायोटिक, एलर्जी ,मधुमेह समेत विभिन्न मर्ज की दवाई थीं। इन सभी से 41 नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं।

संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर पूछा गया था कि ये दवाएं उनके यहां निर्मित है या नहीं, अगर निर्मित हैं तो किसे बिक्री की गईं। कंपनियों ने भी इसकी रिपोर्ट नहीं भेजी है। लैब में भी नमूनों की जांच नहीं हो पाई है। ऐसे में आगे की जांच अटकी हुई है।

औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। संबंधित कंपनियों ने भी दवाओं के बारे में मांगी गई जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है। ऐसे में कंपनियों को दोबारा रिमाइंडर दे रहे हैं। लैब में भी जांच प्राथमिकता से कराने के लिए संपर्क किया है।



Source link

अभी अभी की खबरें