व्यक्ति के बाइक खड़ी कर जाते ही मात्र एक मिनट में शातिर वाहन चोर मास्टर चाबी से लॉक खोलकर बाइक लेकर भाग जाते थे। अपने साथियों को आठ हजार में बाइक बेचते थे। इसके बाद वाहन के पुर्जे निकाल कर टुकड़ों में बेच दिया जाता था। थाना एमएम गेट पुलिस ने 2 बाइक चोरों और उनसे बाइक खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने सभी को जेल भेजा है।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 17 अप्रैल को सूचना मिली थी कि 13 अप्रैल को एमएम गेट थाना क्षेत्र स्थित आर्ट सेंटर पर दवा लेने आए व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी। इसके बाद 5 मई को क्षेत्र के एक घर के बाहर बाइक चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने बुधवार को लेडी लायल अस्पताल के पास वाहन चोरी के लिए आए शकीलुद्दीन निवासी आजमपाड़ा और सलाउद्दीन उर्फ सलमान निवासी सराय ख्वाजा को गिरफ्तार किया। उनके पास से थाना एकता क्षेत्र से चोरी हुई बाइक, 34,500 रुपये और मास्टर की मिली। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मास्टर की से वह एक मिनट के अंदर बाइक का लॉक खेल लेते हैं। 

चोरी किए वाहनों को परीक्षित उर्फ प्रकाश निवासी कौलक्खा को 8 हजार रुपये में बेचते हैं। परीक्षित अपने साथियों पवन राठौर और बब्लू बल्देव नगर, गोबर चौकी की मदद से वाहनों के पुर्जे अलग कर बेच देते हैं। पवन और बब्लू के पास से पुर्जे बेच कर मिले 38.90 हजार रुपये बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर 7 इंजन, 7 हैंडल, 11 रिम टायर समेत और अन्य पुर्जे बरामद हुए हैं। आरोपी पहचान छिपाने के लिए इंजन के नंबर को भी घिस देते थे। शकीलुद्दीन और सलाउद्दीन ने जिले में कई अन्य वाहन चोरी करने की बात भी कबूल की है। आरोपियों पर 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *