18::जेसीबी से हाईवे की सर्विस सड़क से अतिक्रमण हटवाते मैनेजर सुनीत चौहान।

पक्का बाग से जसवंतनगर तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

जसवंतनगर। प्रशासन ने बुधवार को सर्विस सड़क और हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान की अगुवाई में पक्का बाग से लेकर जसवंतनगर तक हाईवे के दोनों ओर की सर्विस सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

अभियान के दौरान हाइवे किनारे बने मकानों और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा सर्विस सड़क या हाइवे किनारे सामान रखा गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाया। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस लेन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *