Fuel saving driving tips: मध्य पूर्व में तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसके बाद पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की गई है। ऐसे में अब कार की फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी हो गई है। इस लेख में कुछ आसान से तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप काफी हद तक अपनी कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं। 

विशेषज्ञों के अनुसार कुछ आसान बदलाव अपनाकर कार का माइलेज काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सबसे जरूरी है स्मूद ड्राइविंग। अचानक एक्सेलरेशन और हार्ड ब्रेकिंग इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे ईंधन ज्यादा खर्च होता है।

ट्रैफिक नियमों की जानकारी

ट्रैफिक के नियमों को जानकर ड्राइविंग करना भी फायदेमंद हो सकता है। सिग्नल के करीब पहुंचते समय एक्सेलरेटर छोड़ देना और कार को स्मूद तरीके से स्लो करना फ्यूल बचाने में मदद करता है। अनावश्यक आइडलिंग यानी लंबे समय तक इंजन ऑन रखना भी ईंधन की बर्बादी है। लंबे रेड सिग्नल पर इंजन बंद करना बेहतर विकल्प माना जाता है।

स्मूद ड्राइविंग से बढ़ेगा माइलेज

विशेषज्ञों के अनुसार अचानक एक्सेलरेशन और हार्ड ब्रेकिंग इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे ईंधन ज्यादा खर्च होता है। धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाना और नियंत्रित ब्रेकिंग माइलेज बेहतर करने में मदद करती है।

लंबे समय तक इंजन ऑन रखना पड़ सकता है भारी

अनावश्यक आइडलिंग यानी लंबे समय तक इंजन ऑन रखना ईंधन की बर्बादी है। लंबे रेड सिग्नल या इंतजार के दौरान इंजन बंद करना बेहतर विकल्प माना जाता है।

सही टायर प्रेशर भी है जरूरी

कम हवा वाले टायर इंजन पर अतिरिक्त लोड डालते हैं, जिससे कार ज्यादा ईंधन खर्च करती है। नियमित रूप से टायर प्रेशर चेक करने से माइलेज बेहतर रहता है।

समय पर सर्विसिंग से बच सकता है फ्यूल

साफ एयर फिल्टर, अच्छा इंजन ऑयल और नियमित सर्विसिंग इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर रखते हैं। खराब मेंटेनेंस की वजह से इंजन ज्यादा ईंधन खर्च करने लगता है।

सही गियर और स्पीड का रखें ध्यान

हाइवे पर सबसे ऊंचे उपयुक्त गियर में ड्राइव करना बेहतर माना जाता है। वहीं, तेज स्पीड पर खिड़कियां खुली रखने से एरोडायनामिक ड्रैग बढ़ता है और माइलेज कम हो सकता है।

कार से अनावश्यक वजन हटाएं

अगर कार के बूट में जरूरत से ज्यादा सामान रखा है, तो इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अतिरिक्त वजन हटाने से भी फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर की जा सकती है।

वर्क-फ्रॉम-होम और कारपूलिंग

ईंधन बचाने का सबसे प्रभावी तरीका उसे खर्च न करना है। प्रधानमंत्री ने जहां संभव हो, वहां वर्क-फ्रॉम-होम और कारपूलिंग को फिर से अपनाने का सुझाव दिया है। यह न केवल सड़कों पर ट्रैफिक कम करेगा, बल्कि व्यक्तिगत ईंधन बिल में भारी कटौती भी करेगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *