कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बस्ती में रंजिश को लेकर चार सगे भाइयों ने पूर्व प्रधान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बस्ती निवासी पूर्व प्रधान विजय विक्रम सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह घर से मंदिर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही हरीमोहन, रजनेश, रामनरेश और प्रदीप खड़े थे। आरोप है कि रंजिश को लेकर चारों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर चारों ने एकराय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विजय विक्रम के मुताबिक, मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर उनकी मां ज्ञान देवी और पत्नी मोहिनी मौके पर पहुंचीं तो वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें