{“_id”:”6aeabc03ed34bed0e605de68″,”slug”:”amar-ujala-sadbhavana-pulao-distribution-today-2026-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: सद्भावना की खुशबू से महकेगा शहर, पुलाव वितरण आज; दिवाली कार्निवल का भी होगा आगाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सद्भावना पुलाव वितरण के साथ शुरू होगा दिवाली कार्निवल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में अमर उजाला की अनूठी मुहिम के तहत बुधवार दोपहर 3:30 बजे डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सद्भावना पुलाव का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा सौहार्द और सद्भावना की खुशबू से शहर के 28 स्थान भी महकेंगे। वहां भी पुलाव वितरण होगा।
इस आयोजन की खासियत है कि शहरवासियों से जुटाए गए एक-एक मुट्ठी चावल से सद्भावना पुलाव तैयार होगा। ये चावल एकत्र करने के लिए अमर उजाला का सद्भावना रथ पहले ही पूरे शहर में घूम चुका है।
इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, अन्य नागरिकों समेत एक लाख से अधिक लोगों एक-एक मुट्ठी चावल का दान दिया है। वितरण में शहर के गणमान्य लोग, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शिरकत करेंगे। वहीं, एकता और भाईचारे के दस्तरख्वान में समरसता देखने को मिलेगी।

