A recitation of the Guru Granth Sahib and *shabad kirtan* (devotional singing) took place.

फोटो 12- सोरोंजी गुरुद्वारे में पाठ करते ज्ञानी इन्द्रजीत सिंह। संवाद

सोरोंजी। सिख समाज ने गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश उत्सव उल्लास से मनाया। हरि की पौड़ी किनारे स्थित गुरुद्वारा रंगीन झालरों व रोशनी से जगमगा उठा। मंगलवार सुबह ज्ञानी इंद्रजीत सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया और महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे पर शबद कीर्तन व भजन गाए।


बड़ी संख्या में लोगों ने अरदास की और दिनभर चले अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भव्य आतिशबाजी भी हुई। आयोजन में प्रबंधक बाबा लक्खा सिंह, बाबा गुरुजंत सिंह, कौशल सिंह, शम्मी सिंह, जय सिंह, राधे सिंह, राकेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, बीबी राजेश कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद



Source link