ताखा। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को भरतिया कोठी स्थित शारदा पैलेस में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पीडीए के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि एटा लोकसभा सीट से सपा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए की एकजुटता ही देश व प्रदेश में परिवर्तन लाएगी। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव की सोच और पीडीए का बढ़ता दायरा शोषितों व वंचितों की बड़ी ताकत बन चुका है। शाक्य ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों पर जनता से संवाद करने को कहा। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन की असली ताकत बताया।

जन चौपाल के आयोजक व विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव (चीनी) ने ताखा क्षेत्र को समाजवादी विचारधारा का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि चौपाल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ना है। इसका लक्ष्य उनकी समस्याएं सुनना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। पीडीए प्रभारी इटावा उदयभान सिंह यादव ने संगठन की मजबूती से जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *