कोंच। एसआरपी इंटर कॉलेज में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें जीजीआईसी की कक्षा नौ की छात्रा किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसआरपी इंटर कॉलेज के अनमोल वर्मा द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रियांशु तृतीय रहे। कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने भारत के विकास, शिक्षा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता पर बात की। मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन और भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। विधायक निरंजन ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे ज्ञान के साथ आत्मविश्वास का भी विकास होता है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें