
पेट्रोल पंप पर बवाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a72c071a8c2629bf1053718″,”slug”:”attacks-petrol-pump-after-fuel-denial-three-employees-injured-customers-flee-leaving-vehicles-behind-2026-08-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पेट्रोल पंप पर बवाल: सेल्समैन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तीन कर्मचारी हुए घायल; ग्राहक वाहन छोड़ भागे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पेट्रोल पंप पर बवाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हाथरस रोड स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को इलेक्ट्रिक ऑटो से तीन युवक बोतल में पेट्रोल भरवाने आए। देने से मना करने पर दबंगों ने पंप के सेल्समैन से हाथापाई कर दी। विरोध करने पर उन्होंने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में ऑटो में भरकर पहुंचे हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर पथराव कर दिया। कर्मचारियों को आग बुझाने वाले उपकरणों से बेरहमी से पीटा। पेट्रोल भरवाने पहुंचे ग्राहकों को भी नहीं बख्शा। अचानक हुए हमले से पंप पर भगदड़ मच गई। कई लोग अपने वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए। हमले में तीन कर्मचारी घायल हुए हैं।