http://wwww.a2zne2sup.com


पर्वत सिंह बादल ब्यूरो चीफ जालौन ✍️


( उरई जालौन) उरई: आज  प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री गन्ना, विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उ० प्र० संजय सिंह गंगवार जी ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार उरई में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं एवं आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी कराई जाए तथा योजनाओं के लाभार्थियों और जनपद की उपलब्धियों को प्रमाणिक रूप से सामने लाया जाए। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा और इसका उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान में 12 प्रमुख कार्यक्रम, त्रिस्तरीय समन्वय व्यवस्था, साप्ताहिक समीक्षा तथा डेटा संकलन एवं डिजिटलाइजेशन पर विशेष जोर रहेगा। कार्ययोजना के अनुसार ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन, रक्तदान एवं दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम होंगे। ‘मेरे सपनों का भारत’ में कक्षा 5-8 के लिए चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिताएं, उच्च शिक्षण संस्थानों में डिबेट और प्रदर्शनी आयोजित होंगी। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के अंतर्गत 18-20 कलाकारों की टोलियों द्वारा गांव-गांव नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सेवा एवं विकास की कहानी पहुंचाई जाएगी।   ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, कार्यकत्रियों, आशा दीदियों एवं उत्कृष्ट माताओं का सम्मान, स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता तथा पोषण सामग्री वितरण होगा। ‘सेवा की कहानी’ के तहत लाभार्थियों के जीवन में आए बदलावों पर 60 सेकंड की रील बनाई जाएंगी, जबकि डिजिटल इन्फ्लुएंसर को परिवर्तनकारी परियोजनाओं का भ्रमण कराया जाएगा।   इसी क्रम में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम के जरिए जल, जन और सेवा का संवाद तथा ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, पोषण, वोकल फॉर लोकल, गौशाला सेवा सहित 25 सेवा गतिविधियों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम दो स्थलों का कायाकल्प तथा 25 मिनट श्रमदान का प्रावधान भी है।  ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में भारत मंडल’ एवं मानव रंगोली, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में युवाओं, विद्यार्थियों और स्टार्टअप को राष्ट्रीय मंच तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ में जनप्रतिनिधियों द्वारा विकसित भारत-2047 का संकल्प एवं वंदे मातरम् गायन प्रस्तावित है। अभियान के अंतर्गत प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, तीर्थस्थलों पर महायज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान, 25 सितंबर को पुस्तकालयों का लोकार्पण तथा ग्राम चौपालों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद भी होगा। साथ ही जनपदवार महत्वपूर्ण धार्मिक-सांस्कृतिक स्थल, अवस्थापना एवं कनेक्टिविटी परियोजनाएं, शिक्षा एवं कौशल, स्वास्थ्य एवं खेल, पंचायती राज एवं सुशासन तथा ODOP एवं स्थानीय उद्यमियों की सफलता की कहानियों का डेटा-बैंक तैयार किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने अपर जिला सूचना अधिकारी को अभियान की मीडिया कवरेज, सफलता की कहानियों एवं रील्स का व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रिंट मीडिया समन्वय, उपलब्धियों पर लेख-साक्षात्कार, सोशल मीडिया कार्ययोजना तथा इन्फ्लुएंसर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है, सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान को जनभागीदारी और सेवा भावना का व्यापक स्वरूप दें, ताकि सेवा, सुशासन और विकास का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
बैठक में  जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ० घनश्याम अनुरागी,  विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा,  विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन,  विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित, मजलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह, जनप्रतिनिधिगण सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *