UP: Two PCS officers accused of irregularities in the voter list in Pilibhit suspended, Election Commission i

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

नियुक्ति विभाग ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पीलीभीत मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में दोनों पीसीएस अधिकारी हेमंत कुमार चौधरी और मयंक गोस्वामी को निलंबित कर दिया है। नियुक्ति विभाग ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी है। निलंबन की यह कार्रवाई पिछले दिनों की गई।


पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में चुनाव आयोग ने दो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया था। नियुक्त विभाग ने इसके आधार पर दोनों पीसीएस अधिकारियों को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। इन दोनों अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी मुरादाबाद के मंडलायुक्त को दी गई है।

पीलीभीत में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान इन दोनों अधिकारियों को आरोप लगने के बाद हटाकर दूसरे पदों पर तैनाती दे दी गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खबरें वायरल होने के बाद प्रतीक्षारत कर दिया गया। चुनाव आयोग के निर्देश पर इन दोनों अधिकारियों को अब निलंबित कर दिया गया है।



Source link

अभी अभी की खबरें