प्रतापगढ़ की कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे मुखबिर की सूचना पर गांव से पकड़ा।
.
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर हुई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में कोतवाली देहात प्रभारी संदीप तिवारी की टीम आरोपी की तलाश में थी।
मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म और धमकी के मुकदमे में आरोपी दशरथ शर्मा उर्फ फौजी अपने गांव पूरेलाल में मौजूद है। उपनिरीक्षक जय किशन ने साथी पुलिसकर्मियों रंजीत यादव और विश्वदीप यादव के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी दशरथ शर्मा उर्फ फौजी (38) पुत्र रमाशंकर शर्मा, ग्राम पूरेलाल, थाना कोतवाली देहात, प्रतापगढ़ का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
