प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के कानुपुर चौराहे पर बड़ी नहर के पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सरायमहा सिंह थाना जेठवारा निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार सरोज पुत्र नन्हे सरोज के रूप में हुई है।

.

बताया जा रहा है कि जितेंद्र मंगलवार दोपहर में अपने घर से निकले थे। देर शाम स्थानीय लोगों ने नहर में एक तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका है कि नहर के किनारे जाते समय पैर फिसलने से जितेंद्र की डूबकर मौत हुई होगी।

फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें