प्रतापगढ़ में कोतवाली नगर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सकुशल ढूंढ निकाला है। इस मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की।
.
आरोपी के पास से नकदी, एक मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर पुलिस लापता लोगों को ढूंढने और आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कोतवाली नगर पुलिस की टीम इलाके में जांच-पड़ताल कर रही थी।
तभी पुलिस को एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग लड़की और नामजद आरोपी प्रतापगढ़ बस अड्डे के पास मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रोहित सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में कांस्टेबल प्रशांत कुमार यादव, कांस्टेबल विकास और महिला कांस्टेबल रुचि देवी शामिल थीं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रितेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। रितेश तिवारी (उम्र करीब 42 साल) स्व. विनोद कुमार तिवारी का बेटा है और प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के 329 बेगम वार्ड, घोसियाना मोहल्ला का रहने वाला है। नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित ढूंढ लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 31,400 रुपये नकद, एक रेडमी नोट-8 प्रो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और एक पैन कार्ड मिला है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
