बुलंदशहर के ककोड़ के भौरा गांव में बिजली बिल वसूलने गई टीम पर हमला हुआ। उपभोक्ता राजकुमार और उसके परिजनों ने जेई ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व संविदा कर्मियों से मारपीट की। यह घटना आरोपी के घर पर हुई थी जहां बिजली के कनेक्शन में चोरी व धांधली पाई गई थी आर
.
8 अक्टूबर 2026 को प्राप्त जानकारी और थाने से प्राप्त सूचना के आधार पर,, पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है
राजस्व वसूली के लिए टीम राजकुमार पुत्र अतर सिंह के परिसर पहुंची। वहां बिजली चोरी पाई गई, जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई। संविदा कर्मी रविंद्र उर्फ भूरा के छत पर पहुंचते ही राजकुमार ने टीजी2 नरेंद्र कुमार को कमरे में बंद कर गाली-गलौज व हाथापाई की।
बीच-बचाव करने पहुंचे जेई ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को भी घेरकर पीटा गया। अन्य संविदा कर्मियों को जान से मारने की धमकी मिली। एफआईआर नंबर 0356/2026 धाराओं 121(1), 115(2), 351(3) और 352 के तहत दर्ज हुई। जांच उप-निरीक्षक विजय कुमार को सौंपी गई।
