{“_id”:”6b07bcf98fa0daa0ca0c3cea”,”slug”:”meerut-air-quality-worsens-again-aqi-reaches-274-ganganagar-records-307-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रदूषण का फिर प्रहार: मेरठ का एक्यूआई 274 पर पहुंचा, गंगानगर में 307 दर्ज, सुबह से स्मॉग की चादर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मेरठ में प्रदूषण
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 तक पहुंच गया। सुबह से स्मॉग छाने और हवा की गति कम रहने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं। शहर के सभी निगरानी केंद्रों पर हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि गंगानगर में एक्यूआई 307 तक पहुंच गया। गुरुवार को भी सुबह के समय हल्का स्मॉग छाया रहा।
गंगानगर में एक्यूआई 307, शताब्दीनगर में 288
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर अधिक रहा। गंगानगर में एक्यूआई 307 दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर चार-सी शताब्दीनगर में यह 288 रहा। जयभीम नगर और पल्लवपुरम में एक्यूआई 275-275 दर्ज हुआ। एमआईईटी कॉलेज क्षेत्र में एक्यूआई 218 रहा। गंगानगर में हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई, जबकि अन्य निगरानी केंद्रों पर भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: सीटों पर टकराव: इकरा हसन बोलीं- 2027 पर हमारा पूरा फोकस, मौजूदा विधायकों की सीटों पर समझौते से इनकार
