Car goes out of control and overturns on the roadside; driver dies on the spot.

Accident
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नारीबारी-कोरांव मार्ग पर गोबरा गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित इंडिगो कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक राहुल द्विवेदी (28) पुत्र बलराम द्विवेदी निवासी पुरादत्तू, थाना खीरी, प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई।


राहुल अपनी पत्नी को मायके छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गोबरा गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में राहुल की जान चली गई। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

अभी अभी की खबरें