झांसी के एक रेलवे अधिकारी को परिवार की आपत्तिजनक तस्वीर-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये मांगने के मामले में आरोपी युवती को झांसी पुलिस ने बुधवार को प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जंक्शन के एक रेस्ट रूम में ठहरी है। इसके बाद झांसी पुलिस की टीम ने खुल्दाबाद पुलिस की मदद से उसे पकड़ा।

आरोपी को खुल्दाबाद थाने लाया गया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई कर झांसी पुलिस उसे अपने साथ ले गई। झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि कर्नाटक की रहने वाली युवती ने उनके पति और परिवार के सदस्यों की आपत्तिजनक तस्वीर-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करके 15 लाख रुपये मांगे थे।

महिला का आरोप है कि रकम नहीं देने पर आरोपी ने परिवार के सदस्यों की हत्या कराने और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी। आरोप था कि रकम नहीं देने पर आरोपी युवती ने परिवार के सदस्यों की हत्या कराने और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी।

मामले में महिला ने नवाबाद थाने में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। खुल्दाबाद थाना प्रभारी केशव दास वर्मा ने बताया कि झांसी पुलिस ने आरोपी युवती को जंक्शन से गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई के बाद पुलिस उसे अपने साथ झांसी ले गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें