Railways is running three 'Puja Special' trains to South India and Delhi; these trains will halt at Prayagraj

पूजा स्पेशल ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें देश के विभिन्न रूटों से चलकर प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगी। इससे बिहार, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा और दक्षिण भारत आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।


तमिलनाडु के पोतनूर से बरौनी के बीच गाड़ी संख्या 06139 विशेष ट्रेन 16 अक्तूबर 2026 (शुक्रवार) को सुबह 06:15 बजे पोतनूर से चलेगी। यह रविवार को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 01:30 बजे पहुंचेगी और 01:35 बजे बरौनी के लिए रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06140 बरौनी-पोतनूर स्पेशल ट्रेन 19 अक्तूबर 2026 (सोमवार) को बरौनी से चलकर उसी रात प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 10:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 10:35 बजे पोतनूर के लिए प्रस्थान करेगी।

मालदा टाउन और शकूरबस्ती के बीच गाड़ी संख्या 03439 मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर (शुक्रवार) को चलेगी। यह शनिवार को सूबेदारगंज स्टेशन पर सुबह 03:55 बजे पहुंचेगी और 04:00 बजे दिल्ली के लिए बढ़ेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03440 शकूरबस्ती-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 17 अक्तूबर 2026 (शनिवार) को सूबेदारगंज स्टेशन पर शाम 06:30 बजे आकर 06:35 बजे मालदा टाउन के लिए रवाना होगी। ओडिशा के खुर्दा रोड से शकूरबस्ती के बीच एक वनवे पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 08423) शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2026 को चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर पूर्वाह्न 10:55 बजे पहुंचकर 11:00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें