{“_id”:”6ad0fbfc238b04fa9d05771d”,”slug”:”up-do-not-determine-caste-based-on-names-or-titles-action-will-be-taken-against-those-spreading-rumors-2026-10-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सिपाही भर्ती – 2025 : नाम और टाइटल से जाति तय न करें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

– फोटो : amar ujala
विस्तार
आरक्षी भर्ती-2025 में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में चयनित मनमोहन सिंह यदुवंशी को लेकर उठ रहे सवालों पर पुलिस भर्ती बोर्ड ने सफाई दी है। बोर्ड ने कहा है कि किसी की जाति का अंदाजा उसके नाम या टाइटल से नहीं लगाया जा सकता। अभ्यर्थी का चयन उसके प्रमाणपत्रों की जांच के आधार पर किया गया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
भर्ती बोर्ड के मुताबिक 14 अक्तूबर को जारी आरक्षी भर्ती-2025 के परिणाम में ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सूची में क्रम संख्या 400 पर मनमोहन सिंह यदुवंशी का नाम है। उनका चयन ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र और दूसरे दस्तावेजों के आधार पर हुआ है। बोर्ड का कहना है कि आरक्षण का लाभ देने के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र देखे जाते हैं।
ये भी पढ़ें – यूपी: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में बदलना शुरू हुआ मौसम, इन जिलों में शुक्रवार को हो सकती है बारिश
ये भी पढ़ें – श्रद्धा की तलाश में लखनऊ पुलिस की चार टीमों ने डाला भारत-नेपाल सीमा पर डेरा, रात में मिली इस होटल की लोकेशन
केवल नाम, उपनाम या जाति से जुड़े टाइटल के आधार पर किसी की जाति या आरक्षण श्रेणी तय नहीं की जाती है। बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि बिना पूरी जानकारी के किसी अभ्यर्थी के बारे में गलत बातें न फैलाएं। बोर्ड ने कहा है कि इस मामले में अफवाह फैलाने वाले लोगों और सोशल मीडिया हैंडलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
