Fatehpur Unidentified vehicle hits bike bank cashier died accident occurred while returning home from duty

सांकेतिक 
– फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र निवासी व छिवलहा स्थित एक बैंक की शाखा में कार्यरत कैशियर अविनाश कुमार (41) की मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शाम को बैंक की ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।



तभी हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मथैयापुर मोड़ के समीप किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।



Source link

अभी अभी की खबरें