Fatehpur speeding trailer ran over bike death of garage mechanic victim was not wearing a helmet

fatehpur road accident
– फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगाम रोड के पतहापर गांव के पास शनिवार सुबह ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। थाना के गनेशपुर गांव निवासी हजारी पासवान का पुत्र सर्वेश (38) गैराज का मिस्त्री था। वह सुबह करीब आठ बजे घर से काम पर निकला था।


पतहापर गांव के पास बाइक नियंत्रित हो गई। बाइक सवार दूसरी दिशा से आ रहे ट्राला की चपेट में आ गया। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में चोट लगने से मौत हुई है। चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें