Fatehpur Woman dies after hit by unidentified vehicle she was on her way to attend her nephew tonsure ceremony

सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने भाई के घर आ रही महिला की हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के सामने हुआ। माया देवी (35)  बुधवार को ससुराल से अपने भाई बलराम रैदास के घर कोराई आ रही थी।



कोराई मोड़ के सामने हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें अल्लीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।



Source link

अभी अभी की खबरें