{“_id”:”6afbda3ce9dc99feab0a746e”,”slug”:”fatehpur-lover-identified-as-accused-in-woman-murder-arrested-following-a-police-encounter-2026-11-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहपुर: महिला की हत्या में प्रेमी निकला आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सीएचसी में भर्ती”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी
– फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में औंग पुलिस ने थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास खदरा रोड पर मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान महिला की हत्या कर शव फेंकने वाले परसू को गिरफ्तार किया है। आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। बता दें कि औंग थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कब्रिस्तान से महिला का शव सोमवार को दोपहर बरामद हुआ था।
महिला के सिर में चोट पहुंचाकर व गला कसकर हत्या की गई थी। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपी 13 नवंबर को महिला को बाइक से जाते सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था। इसके बाद से ही महिला गायब थी। पुलिस आरोपी परसू की तलाश में थी। टीम ने आरोपी की खदरा गांव के पास घेराबंदी की। भागने की कोशिश में परसू ने पुलिस पर फायर किया।

