Fatehpur Action over negligence regarding criminal incidents SHO and police outpost in charge sent to lines

यूपी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में हत्या और लूट की वारदातों का खुलासा न होने पर थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। जन सूचना प्रकोष्ठ प्रभारी को नई तैनाती मिली है। फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कार्रवाई की है। थाना ललौली के थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह और थाना ललौली, प्रभारी चौकी दतौली रोहित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।



वहीं, प्रभारी निगरानी प्रकोष्ठ रहे निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह को थाना सुल्तानपुर घोष का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। प्रभारी जन सूचना प्रकोष्ठ रहे निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता को ललौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बता दें थाना क्षेत्र में करीब तीन सप्ताह पूर्व एक महिला की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ था। इसके बाद एक घर में घुसकर महिला की हत्या के बाद 26 लाख रुपये का सामान बदमाश लूट ले गए थे। दोनों मामलों में ललौली पुलिस के हाथ खाली हैं। यही कार्रवाई का कारण माना जा रहा है।



Source link

अभी अभी की खबरें