{“_id”:”6af1b7e345d1e0433b00be34″,”slug”:”fatehpur-fire-breaks-out-in-a-bag-shop-due-to-a-short-circuit-stock-reduced-to-ashes-2026-11-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहपुर: शार्ट सर्किट से झोला-बैग की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बैग की दुकान में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर में रविवार रात शार्ट सर्किट से झोला-बैग की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होती चली गईं। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग से दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

