फतेहपुर के भोगलपुर चौराहे पर ओवरटेक के दौरान टूरिस्ट बस आलू लदे ट्रक से टकराई। हादसे में दो की मौत, 15 घायल और छह मेडिकल कॉलेज रेफर।
Bus Accident
Fatehpur Bus Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर चौराहे के पास ओवरटेक करने के दौरान टूरिस्ट बस आगे चल रहे आलू लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के कंडक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट बस गाजियाबाद से वाराणसी जा रही थी। रविवार तड़के करीब 3 बजे भोगलपुर चौराहे के पास बस चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही बस ट्रक के बाएं हिस्से से टकरा गई। हादसे के समय बस में चालक और कंडक्टर समेत करीब 40 लोग सवार थे।
हादसे में कंडक्टर समेत दो की मौत
इस दुर्घटना में बस के ऊपर बनी बर्थ पर सो रहे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 31 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र सुधीर कुमार, निवासी करबल नगर, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और 34 वर्षीय आशीष गुप्ता पुत्र श्याम सुंदर गुप्ता, निवासी सुल्तानपुर घोष, फतेहपुर के रूप में हुई है।
बताया गया कि आशीष कुमार बस में अतिरिक्त कंडक्टर के रूप में काम करते थे। वहीं, आशीष गुप्ता नोएडा में रहकर व्यापारिक विषय की तैयारी कर रहे थे।
पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज गिरीश द्विवेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद दो एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से सभी घायलों को खागा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया।
यहां डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर चोटों के चलते बस के अतिरिक्त चालक मनोज कुमार और यात्री अशोक, संजना, रीता, धर्मेंद्र तथा सुरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
हादसे के बाद मौके से फरार हुआ चालक
सीएचसी में भर्ती घायलों ने हादसे के लिए बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। यात्रियों के मुताबिक, बस में दो चालक और दो कंडक्टर सवार थे। दुर्घटना के बाद एक चालक और दोनों कंडक्टर मौके पर मौजूद रहे, जबकि हादसे के समय बस चला रहा चालक चीख-पुकार के बीच घटनास्थल से फरार हो गया।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘25777229988609873’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
