{“_id”:”6af1b8c5afde68aadf0961be”,”slug”:”farrukhabad-fire-in-ready-made-garment-shop-causes-loss-of-one-lakh-rupees-2026-11-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फर्रुखाबाद: रेडीमेड की दुकान में आग से एक लाख का नुकसान, दमकल ने पाया काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रेडीमेड की दुकान में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गुदड़ी निवासी जावेद की लाल गेट स्थित तकिया कब्रिस्तान के बाहरी हिस्से में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। जावेद ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब 12 बजे डिग्गीताल निवासी दुकान के पड़ोसी सुनील ने उनके घर पहुंचकर दुकान में आग लगने की सूचना दी। जावेद मौके पर पहुंचे तो दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थी। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सीओ सिटी अभय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आसपास की दुकाने बाल बाल बच गए। मालिक ने बताया कि दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले गए।

