Laborer on a motorcycle dies after being hit by a truck

फाइल फोटो-08-धर्मेंद्र कुमार। स्रोत: परिजन

औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दुर्गागंज गांव के सामने शनिवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे में शामिल ट्रक की पहचान करने में जुटी है।


थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (28) मजदूरी करता था। शनिवार रात वह थानपुर गांव से मजदूरी के रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहा था। दुर्गागंज गांव के सामने हाईवे पर सामने से उल्टी दिशा में आ रहे ई-रिक्शा से बचने के लिए उसने बाइक दाहिनी ओर मोड़ दी। इसी दौरान प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी रामवती और पांच वर्षीय बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

फाइल फोटो-08-धर्मेंद्र कुमार। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-08-धर्मेंद्र कुमार। स्रोत: परिजन



Source link