फर्रुखाबाद में कनोडिया इंटर कॉलेज की 56 वर्षीय शिक्षिका की गुरुवार देर रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव क
.
मृतका की पहचान इंद्रा राठौर के रूप में हुई है। वह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की तलैया लेन की रहने वाली थीं और कनोडिया इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों के मुताबिक, वह काफी समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था।
गुरुवार रात अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। बेटे राजा ने बताया कि परिवार पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता है। शिक्षिका की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

काफी समय से बीमारी का चल रहा था इलाज
शिक्षिका के बेटे राजा के मुताबिक, उनकी मां इंद्रा राठौर काफी समय से बीमार थीं। बीमारी के चलते उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में कराया जा रहा था। परिवार लगातार उनका उपचार करा रहा था।
गुरुवार रात इंद्रा राठौर की हालत अचानक गंभीर हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी सूचना
महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना के बाद आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
राजा ने बताया कि उनकी मां की एक बेटी यशी राठौर हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही गई है। इंद्रा राठौर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।
