फर्रुखाबाद में संपत्ति के विवाद में एक किशोर ने अपनी दादी की हंसिए से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर में ही बैठा रहा। कुछ देर बाद घर पहुंची अपनी बहन और दूसरी दादी को भी उसने बंधक बना लिया। दादी पर हंसिए से हमला कर घायल कर दिया। बहन को रस्सी
.
मृतका की पहचान लक्ष्मी शर्मा, पत्नी जगमोहन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी की अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने शिल्पी (19) को गोद लिया था। शिल्पी के परिवार से ही आरोपी किशोर सत्यम (17), पुत्र संजीव कुमार, का संबंध बताया जा रहा है।
घटना की तस्वीरें…

घटना की जानकारी मिलने के बाद घर पहुंची पुलिस।

शव के पास रोते बिलखते परिजन।

घर के बाहर फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच करने पहुंची।
पढ़िए पूरी खबर…
घटना नवाबगंज नगर के तिराहा स्थित मकान में हुई। यहां कड़िउली गांव निवासी जगमोहन शर्मा अपनी पत्नी लक्ष्मी शर्मा (55), गोद ली हुई साले की बेटी शिल्पी और भाई रामरतन शर्मा के परिवार के साथ कई वर्षों से रह रहे हैं।
जगमोहन शर्मा अपनी गोद ली हुई बेटी शिल्पी के साथ दवा लेने मैनपुरी गए थे। घर पर उनकी पत्नी लक्ष्मी शर्मा अकेली थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवार का किशोर पौत्र घर में पहुंचा। आरोप है कि उसने लक्ष्मी पर हंसिए से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से लक्ष्मी जमीन पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घर में ही बैठा रहा।
बहन छत के रास्ते घर पहुंची तो उसे भी बांध दिया
कुछ देर बाद आरोपी की बहन मानवी और दादी मिथलेश पत्नी रामरतन बाजार से घर लौटीं। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। मानवी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वह छत के रास्ते घर के अंदर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मानवी को पकड़ लिया और उसका गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी ने दरवाजा खोला और अपनी दादी मिथलेश को भी बांध दिया। आरोप है कि उसने हंसिए से मिथलेश पर हमला कर दिया। घायल मिथलेश और मानवी जान बचाने की गुहार लगाने लगीं।
शोर सुनकर पहुंचे लोग, घर के अंदर मिला लहूलुहान शव
शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घर के अंदर कमरे में लक्ष्मी शर्मा का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा मिला। परिजनों ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और उसे बवना तिराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड तारा सिंह को सौंप दिया। होमगार्ड तारा सिंह ने साथी की मदद से आरोपी को पकड़कर बैठा लिया और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
पुलिस को जमीन और दीवारों पर मिले खून के छींटे
सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को कमरे में लक्ष्मी का शव मिला। घर की जमीन और दीवारों पर खून के छींटे भी मिले। पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल किया गया हंसिया बरामद कर लिया।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, खून के निशानों से यह आशंका जताई जा रही है कि लक्ष्मी पर घर की गैलरी में हमला किया गया और बाद में शव को कमरे के अंदर खींचकर ले जाया गया।
मायके पक्ष ने संपत्ति के लिए हत्या का आरोप लगाया
घटना की जानकारी मिलने पर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नगला कलार निवासी मृतका के भतीजे मोहित शर्मा समेत मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने संपत्ति को लेकर लक्ष्मी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद आलोक कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल मिथलेश को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा।
घटना की जानकारी मिलने पर जगमोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया-

प्रथम दृष्टया संपत्ति के लालच को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें…
पति को सांप डसवाने वाली रविता हत्या की दोषी:मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर सोते वक्त गला घोटा, फिर बिस्तर पर सांप छोड़ा था

मेरठ में पति की हत्या के मामले में रविता और उसके प्रेमी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि दोनों ने मिलकर अमित कश्यप की हत्या की थी। कोर्ट 16 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाएगी। घटना के 538 दिन बाद 16 तारीखों में 12 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया। पढ़िए पूरी खबर…
